
हरियाणा डेस्क:- अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने विधानसभा में जीरो आर्वस में अपनी बात रखते हुए सरकार का ध्यान यह मुद्दा उठाया था कि भारत के विभाजन के समय पाकिस्तान से आये लोगों को शरणार्थी/रफ्यिूजी/पाकिस्तानी जैसे शब्द कहने पर रोक लगे और इन लोगों को पुरषार्थी कहा जाए। शरणार्थी/रफ्यिूजी/पाकिस्तानी जैसे शब्द बेन होने चाहिए। इस मुद्दे को लेकर अंबाला में मीडिया से बात करते हुए विधायक असीम गोयल ने कहा कि पंजाबी बिरादरी विभाजन के समय जब भारत आई थी तो इन्होंने कड़ी मेहनत और परिश्रम किया, जिसकी बदौलत आज समाज में पंजाबी बिरादरी मजबूत कड़ी के रूप में अपना दायित्व निभा रहा है। विधायक ने कहा कि शरणार्थी/रफ्यिूजी/पाकिस्तानी जैसे शब्दों पर रोक लगनी चाहिए। यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया गया था, जिसे अन्य कई विधायकों ने भी समर्थन दिया था। विधायक असीम गोयल ने उम्मीद जताई है कि इस मसले पर सरकार जल्द संज्ञान लेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरनेम को लेकर टिप्पणी करने के मामले में सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार दे दिया है। सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई है.जिसके बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस की कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस सांसद उदित राज ने कहा है कि अगर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री हिन्दू राष्ट्र बनाये जाने की मांग कर सकते है तो अमृतपाल खालिस्तान की क्यों नही, उदित राज के इस बयान पर भी भाजपा विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विधाक असीम गोयल ने कहा है कि उदित राज को सबसे पहले हिंदुत्व के बारे में पढ़ना चाहिए। उसके बाद कोई टिप्पणी करनी चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
