Sunday , 1 November 2026

राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- देश के डॉक्टरों को कोरोना और BJP सरकार से बचाने की जरूरत

नेशनल डेस्क: कोरोना की दूसरी लहर ने न जाने कितनी लोगों की जान ले है। तो वहीं इस महामारी के दौर में कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे फ्रंटलाइन वॉरियर्स यानी डॉक्टर्स की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं है। मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स भी इस भयंकर वायरस की चपेट में आ रहे हैं और अपनी जान भी गंवा चुके हैं। तो वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉक्टरों की मृत्यु पर केंद्र सरकार को घेरा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी ने ट्वीट कर ये लिखा

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘डॉक्टरों को ना सिर्फ कोरोना वायरस से सुरक्षा की जरूरत है बल्कि भाजपा सरकार की निष्ठुरता से भी बचाने की जरूरत है, डॉक्टरों को बचाना है।’

IMA ने दी ये जानकारी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने जानकारी दी है कि कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 624 डॉक्टरों की संक्रमण से मौत हो गई, जिनमें सबसे अधिक 109 डॉक्टरों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जान गंवाईं है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *