पलवल, 30 जून(सौरभ वर्मा): पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके लुटेरों को पकड़ने में आखिकार पुलिस ने सफलता हासिल की। पलवल जिले की होडल थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर होडल ,पुन्हाना सड़क मार्ग पर बने के कोठरे से राहगीरों को लूटने वाले इन 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों से पुलिस को एक देसी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस ,दो लोहे की रॉड ,एक टार्च ,तीन अपलाइड फॉर सीप्लेन्डर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। होडल थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इनसे अन्य वारदातों का भी खुलाशा हो सके। पुलिस के अनुसार पकडे गए सभी आरोपी जिला मेवात के रहने वाले है।
जानकारी देते हुए होडल थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि उनको मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की होडल ,पुन्हाना सड़क मार्ग पर सड़क के किनारे बने एक कोठरे में 8 -10 बदमाश बैठे हुए हैं जो लोगों को लूटने की योजना बना रहे हैं। जिन्हे समय रहते काबू किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गठित करके मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी कर पुलिस ने 4 आरोपियों पकड़ लिया और बाकि के 4 आरोपी अँधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। कर्मबीर खटाना ने बताया कि पकडे गए आरोपियों से एक देसी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस , दो लोहे की रॉड, एक टार्च और तीन अप्लाइड फॉर सीप्लेन्डर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पकडे गए आरोपियों से दूसरी वारदातों का खुलाशा हो सके। पुलिस अधिकारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि इनका बहुत बड़ा गिरोह है जो सड़कों पर लोगों को लुटते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
