पंचकूला : राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की याचिका ख़ारिज।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खट्टा सिंह की दोबारा बयान देने की याचिका पर पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला।
सीबीआई कोर्ट ने खट्टा सिंह की दोबारा बयान देने की याचिका को किया ख़ारिज।
पिछली सुनवाई के दौरान खट्टा सिंह की याचिका पर हुई थी दोनो पक्षों की बहस पूरी।
सीबीआई पक्ष ने खट्टा सिंह की याचिका को किया था अडॉप्ट जबकि डेरा पक्ष के वकील ने जताया था विरोध।
खट्टा सिंह के वकील नवकिरन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की हाई कोर्ट में करेंगे सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या मामले में आज की सुनवाई शुरू।
आज की सुनवाई के दौरान RC 8 डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले में बचाव पक्ष द्वारा पहले के गवाहों के बयान पढ़े जाएंगे व उन पर की जाएगी बहस।
पहले के गवाहों के दिये गए बयानों पर होगी बहस।
पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई।
डेरा प्रमुख राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुए कोर्ट में पेश।
रणजीत सिंह हत्या मामले के बाकी सभी 5 आरोपी हुए सीबीआई कोर्ट में पेश।
डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या आरोप में कृष्ण लाल, अवतार सिंह, जसबीर, सबदिल और इन्द्रसेन को किया गया पेश।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
