Saturday , 31 October 2026

युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने की कवायद, प्रशासन ने शुरू की मुहिम

भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान के तहत फतेहाबाद में भी शिविर लगाया गया। इस शिविर में एसपी और डीसी सहित जिले के अनेक अधिकारियों ने शिरक्त की। जिले के ब्लॉक नागपुर में आयोजित इस शिविर में नशे की दलदल में फंस चुके युवाओं को नशा छोडने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत फतेहाबाद जिले को भी इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है। जिले के युवाओं में लगाकार बढ़ती नशे की प्रवृति को समाप्त करने तथा नशा छोडने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। 

जिले के उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड ने बताया कि नशा समाज को खोखला करता जा रहा है, युवाओ में बढ़ती नशे की प्रवृति के कारण युवा रास्ता भटक कर अपराध की ओर मुड़ जाते हैं, ऐसे युवाओं को नशे की दुष्परिणामों के बारे में बताने तथा नशे को छोडने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं और प्रशासन इस प्रयास कर रहाहै कि न केवल लोगों को नशा छोडने के लिए प्रेरित किया जाए बल्कि उनकी हर प्रकार की मदद भी की जाए। 

जो लोग नशे की दलदल से बाहर आ चुके हैं वह अपना अनुभव लोगों के साथ सांझा कर नशे की परिणामों के बारे में बता रहे हैं। उनका प्रयास है कि जिले में नशामुक्ति के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *