Wednesday , 9 September 2026
हाईवे किनारे मिला महिला का शव

यमुनानगर में हाईवे किनारे मिला महिला का श*व, ह*त्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस|

यमुनानगर: गांव रूल्लाहेड़ी के पास नेशनल हाईवे नंबर-344 के किनारे बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और शव करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद शव को पानी में फेंका गया होगा।

अभी नहीं हो पाई महिला की पहचान

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास काफी देर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन महिला की पहचान से जुड़ा कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला। आसपास महिला के कपड़े भी नहीं मिले हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने स्वयं घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के क्षेत्र की जांच की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति

पुलिस को घटनास्थल से कुछ संदिग्ध सामान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेज दिया है। साथ ही महिला की पहचान करने और मामले से जुड़े सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की गुमशुदगी से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यमुनानगर में पहले भी सड़क किनारे महिलाओं के शव मिलने के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई थी। अब इस मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाना है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *