Sunday , 26 July 2026

मोस्ट वांटिड संपत नेहरा को भारी पुलिसबल के साथ लाया गया यमुनानगर

यमुनानगर, 23 जून(वीणा): आठ हत्याओं व एक दर्जन से अधिक इरादा कत्ल सहित दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामलों में वाशिंत संपत नेहरा को यमुनानगर पुलिस पूछताछ के लिए यमुनानगर लेकर आई। बता दें, संपत वह बदमाश है जिसने सलमान खान को भी गोली मार कर उसकी हत्या कर देनी की धमकी दी थी। ऐसे में मोस्ट वांटिड संपत नेहरा को यमुनानगर लाने के लिए सीआईए स्टाफ भारी पुलिसबल के साथ पहुंचा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

जानकारी के अनुसार संपत सिंह पर यमुनानगर में दो गोली चलाने के मामले दर्ज है जिसमें एक पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई पर जान लेवा हमला तो दूसरा एक व्यपारी के घर पर दिन दिहाडे फायरिंग करने का आरोप है। यमुनानगर पुलिस सपंत नेहरा से पूछताछ करेगी। फिल्हाल पुलिस ने संपत को जज के सामने पेश कर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान यमुनानगर पुलिस को कई और मामलों में खुलासे होने की उम्मीद हैं। बता दे पकड़ा गया संपत नेहरा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में मोस्टवांटिड था जिसे गुडगांव की एसटीएफ ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *