Sunday , 26 July 2026

मोबाइल शॉप के मालिक की ग्राहक ने की पिटाई: देखिए वीडियो

मोबाइल का चार्जर बदलने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने मोबाइल शॉप के दुकानदार की बुरी तरह से पिटाई कर दी दुकानदार अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस के 100 नंबर पर कॉल करता रहा लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। घायल अवस्था में दूकानदार ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला फतेहाबाद की मोबाइल मार्किट का है। जहां मोबाइल चार्जर को बदलवाने आए एक ग्राहक ने दूकानदार पर कुर्सियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

दुकानदार ने बताया कि बार बार 100 नंबर पर कॉल करने के बावजूद भी जब पुलिस मौके पर नहीं आई तो उसने घायल अवस्था में खुद् जाकर रिपोर्ट लिखवाई। जबकि पुलिस स्टेशन दुकान से कुछ ही दूरी पर है।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *