Monday , 14 September 2026

मोदी के जन्मदिन पर चंडीगढ यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, बढती मंहगाई को बताया मुख्य मुद्दा

चंडीगढ,17सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर रविवार को चंडीगढ यूथ कांग्रेस ने सेक्टर 17 के प्लाजा में पोस्टरों और कार्टूनों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा भाजपा शासन में आवश्यक वस्तुओं के बढते दामों को बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पोस्टर पर रंगीन ऐनक लगाए हुए थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वायदों को भुला देने और आवश्यक वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढने के बदले वे यह रंगीन ऐनक प्रधानमंत्री को भेंट करना चाहते हैं ताकि वे उनके शासन में पैदा हुई समस्याओं को देख सकें।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्रीय गृहमत्री राजनाथ सिंह और सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के पोस्टर भी लिए हुए थे और देश में पैदा हुई तमाम समस्याओं के लिए इन्हें भी जिम्मेदार बता रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हाल यह है कि हर आवश्यक वस्तु के दाम बढे चढे है। पेट्रोल -डीजल के दाम तो चोरी से बढा दिए जाते है। जनता चारों ओर से पीडित है। आने वाले चुनाव में जनता ही सत्तारूढ भाजपा को सबक सिखायेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *