अंबाला, 31 जुलाई 2025 – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में बर्फखाना जमीन विवाद और एक युवक से मारपीट के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री विज ने साफ किया – “मैं अपने शहर में गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगा।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!85 साल से रह रहे परिवार की गुहार, मंत्री ने लिया संज्ञान
अंबाला छावनी के बर्फखाना इलाके में मरसेलिनो नॉरोन्हा नामक व्यक्ति और उसका परिवार बीते 85 वर्षों से रह रहा है।
परिवार ने मंत्री को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें डरा-धमका कर जबरन घर खाली करवाया, जबकि 13 मई को उन्होंने कैंट थाने में शिकायत दी थी, जिसे पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया।
मंत्री अनिल विज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अंबाला एसपी को जांच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के स्पष्ट आदेश दिए।
मारपीट का मामला गरमाया, मंत्री विज का सख्त संदेश
शिवपुरी कॉलोनी निवासी एक युवक ने शिकायत की कि नमस्ते चौक के पास कुछ बदमाशों ने मामूली बहस के बाद उस पर हमला कर दिया।
वह जब सिविल अस्पताल पहुंचा, वहां भी उस पर दोबारा हमला किया गया।
इस पर भड़कते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद कैंट थाना एसएचओ को जमकर फटकार लगाई और कहा –
“मैं अपने शहर में गुंडागर्दी नहीं होने दूंगा”
साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
