इंद्री पंचायत समीति के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में कुसुम रानी कमबोज को चेयरमैन चुन लिया गया ये चुनाव विधिवत रूप से चुनाव अधिकारी एवं एस.डी.ऍम. प्रदीप कौशिक की देखरेख में हुआ। चुनाव में इंद्री पंचायत समीति के कुल 29 सदस्यों में से 28 सदस्य उपस्थित थे। पूर्व चेयरमैन पूनम शर्मा चुनाव में गैरहाजिर रहे। वहीं इस दौरान इनेलो भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव में कुसुम रानी कमबोज के चेयरमैन घोषित होते ही जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पार्टी ने खुशी का इजहार किया। कुसुम रानी कमबोज के चेयरमैन बनाने की कार्रवाई को लेकर इनेलो व भाजपा कार्यकर्ता काफी दिनों से सक्रिय थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुसुम रानी कमबोज ने कहा कि यह चुनाव सर्वसम्मति से हुआ तथा सभी ने बड़ी उम्मीद के साथ उन्हें इस पद पर बैठाया है हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए सबको साथ लेकर काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आशीर्वाद से भेदभाव रहित विकास होगा सबको साथ लेकर चला जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
