Sunday , 13 September 2026

मीडिया कवरेज से नाराज हुए ऋषि कपूर, ट्वीट कर निकाली भड़ास

ऋषि कपूर को श्रीदेवी के निधन के बारे में पता चला था, तो उन्होंने सबसे पहले ट्वीट कर दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ‘सुबह दुखद खबर मिली. शॉक रह गया।  ऋषि कपूर ने बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों के साथ दुख जताया. बता दें, श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक तरफ जहां पूरा बॉलीवुड दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से सदमे में है, वहीं दूसरी ओर ऋषि कपूर एक बार मीडिया से नाराज नजर आए। श्रीदेवी के निधन पर मीडिया की रिपोर्टिंग के तरीके पर ऋषि कपूर ने गुस्सा जताया है। ऋषि कपूर को दुख इस बात से पहुंचा है कि कई मीडिया कंपनी श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को डेड बॉडी कह रही है। ऋषि ने रविवार को ट्वीट कर लिखा है, ‘एकदम अचानक कैसे श्रीदेवी बॉडी बन गईं? सभी टीवी चैनल रिपोर्ट कर रहे हैं कि बॉडी को आज रात मुंबई लाया जाएगा। अचानक एक दम से आपकी पहचान खो जाती है और सिर्फ एक बॉडी बनकर रह जाती है।’

श्रीदेवी के निधन के बाद ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘अब चांदनी रातें नहीं होंगी, क्योंकि चांदनी हमेशा के लिए चली गई.’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *