सिरसा, 25 जुलाई(सुरेंद्र सैनी): सिरसा कीर्ति नगर इलाके में कल शाम एक मासूम के साथ दुष्कर्म करने के मामले की पुलिस अभी जाँच ही कर रही थी कि रात को एक और 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का दूसरा मामला स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बच्ची को उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इस मामले में जो बात सामने आई है वह यह है कि दोनों ही मामलो में शामिल आरोपी एक ही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को कीर्तिनगर इलाके के पास एक व्यक्ति छह साल की मासूम बच्ची को गोद में उठाकर एक गली में ले गया जहां उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की लेकिन एक औरत ने आरोपी व्यक्ति को देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। वहीं यह पूरी वारदात एक कैमरे में कैद हो गई। वहीं मंगलवार शाम को भी कीर्तिनगर इलाके में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। लेकिन बच्ची ने हिम्मत दिखाई और आरोपी के चंगुल से भागने में कामयाब हो गई। बच्ची के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी मौकू से फरार हों गया।
खास बात यह है कि उसी समय एक रोज पहले हुई घटना के मामले में पुलिस व वार्ड के लोग भी गश्त पर थे। हालांकि पुलिस व भीड़ को चकमा देकर आरोपी भाग गया। और दोनों ही मामलों में बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर कीर्तिनगर चौकी में मामले दर्ज कर लिए हैं। दो दिन में दो मासूम बच्चियों के साथ जबरदस्ती के मामलों के सामने आने के बाद मोहल्ले वाले भयभीत हैं तो पुलिस सकत्ते में है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की तलाश जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
