Tuesday , 27 October 2026

मां ने बच्ची को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

मथुरा, 8 जून। इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते एक वीडियो में एक मां को उसकी 4 साल की बच्ची को दरवाजे की चौखट से हाथ बांधकर डण्डे से पीटते देखा जा सकता है। जांच में यह वीडियो गोवर्धन के एक गांव का निकला है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में यह वीडियो गोवर्धन थाने के मुखराई गांव का बताया जा रहा है जिसे वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

एक मिनट 36 सैकण्ड के इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि जब बड़ी बच्ची को पड़ोसियों ने पिटाई से बचा लिया तो वह महिला बिस्तर पर लेटे दूसरे नवजात बच्चे को पीट कर अपनी भड़ास निकालने लगती है।

गोवर्धन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संसार सिंह ने बताया, ‘‘मामले की जानकारी मिलने पर गुरुवार को एक टीम मुखराई गांव भेजी गई थी। महिला घर पर नहीं मिली। वह अपनी बच्ची सहित गायब थी। वह जब मिल जाएगी, तभी सचाई का पता चल पाएगा। वैसे पड़ोसी इस घटना की पुष्टि कर चुके हैं।’ उन्होंने बताया कि यह भी पता चला है कि वह महिला अपनी बच्ची को इस बात पर पीट रही थी कि वह घर से निकल कर गली में खेलने चली गई थी और किसी वाहन के सामने आने से दुर्घटना का शिकार होते-होते बची थी।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कार्यवाही के सवाल पर कहा है कि पुलिस अपने तरीके से वीडियो की सचाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है किंतु कोई भी सक्षम कार्यवाही इस संबंध में शिकायत मिलने पर ही की जा सकेगी।

दूसरी ओर, बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला बाल कल्याण समिति सदस्य सतीश शर्मा ने पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर इस मामले की पूरी जांच कर अपेक्षित वैधानिक कार्यवाही करने की मांग उठाई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *