Friday , 30 October 2026

महिला कांग्रेस ने तय किए हरियाणा में कई कार्यक्रम, सभी 22 जिलों में फूंके जायेंगे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले

चंडीगढ,13अप्रेल। हरियाणा महिला कांग्रेस ने आगामी दिनों के लिए कई कार्यक्रम तय किए है। प्रदेश महिला कांग्रेस आगामी 17 अप्रेल को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा मनाए जाने वाले काला दिवस के अवसर पर सभी 22 जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट््टर के पुतले फूंकेगी।
     इस सिलसिले में यहां शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह फैसला किया गया कि देश में बढते महिला अपराधों के विरोध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा 17 अप्रेल को मनाए जाने वाले काला दिवस के मौके पर हरियाणा में भी सभी 22 जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट््टर के पुतले फूके जाएं। एनसीआरबी के रिकाॅर्ड के अनुसार हरियाणा में मौजूदा भाजपा सरकार के दौरान महिला अपराध चार गुना बढे है।
      हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चैहान की अध्यक्ष्ता में आयोजित बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस की विधि प्रकोष्ठ की अध्यक्ष महिमा सिंह द्वारा महिला चैपाल कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला भी किया गया। महिला चैपाल में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद सुष्मिता देव भी शामिल होंगी। अम्बाला में पंचायतराज व शहरी निकायों की चुनी हुई महिला प्रतिनिधियों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव चित्रा सरवारा इस सम्मेलन का आयोजन करेंगी। महिला राजनीतिक सशक्तिकरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। अगले 15 दिन में महिला कांग्रेस के हिसार जोन और गुडगांव जोन में भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसी बैठक में नीना राठी को जनरल सेकेट्ी प्रशासन व सुधा भारद्वाज को जनरल सेकेट््ी संगठन के पद पर नियुक्त किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *