टोहाना, 30 अगस्त(नवल सिंह): मंदिर के पुजारी की नाबालिग लड़की से मंदिर के उपप्रधान द्वारा शौचालय में घुसकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। घटना टोहाना के गांव बोस्ती में स्थित मंदिर की है। मंदिर के उप-प्रधान ने मंदिर के ही पंडित की नाबालिक बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है, जिसके तहत पुलिस ने पोस्को एक्ट और शारीरिक शोषण व जान से मारने की धमकी देने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार पीड़िता स्कूल से आकर जब कपडे बदलने के लिए बाथरूम में गई तो आरोपी बाथरूम में घुस गया और अंदर से कुण्डी लगाकर नाबलिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर उसकी माँ वहां आई और बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। आरोपी ने दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास किया तो पीड़िता की माँ ने आरोपी को पकड़कर उसे दो चार थपड जड़ दिए लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के वक्त पीड़िता का पिता यानि मंदिर का पुजारी किसी काम से बहार गया हुआ था। घर वापिस पहुँचते ही पीड़िता के पिता को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में दी।
जांच अधिकारी कर्म सिंह ने बताया कि गांव बोस्ती के पुजारी ने अपनी बेटी पर हुए शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें वारदात बीती 24 अगस्त की है जिसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस रिपोर्ट में मंदिर के उप-प्रधान पर नाबालिक के साथ रेप का प्रयास करने और जान से मरने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
