हरियाणा डेस्क: हरियाणा के स्वास्स्थ्य और गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी के बयान कि कोरोना प्रभावित गांव अब भगवान के भरोसे हैं, पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को डिप्रेशन हो गया है और वो हमेशा इसी प्रकार की निरूत्साहित करने वाली बातें करते हैं। विज ने कहा कि ये महामारी है, सिर्फ देश मे ही नहीं पूरे विश्व मे है और हिंदुस्तान इसके लिए दूसरे देशों से ज्यादा अच्छे तरीके से लड़ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हर आदमी अपनी क्षमता अनुसार इसमे सहयोग कर रहा- विज
विज ने कहा कि, हमारा मृत्यु दर कम है, हमारा मरीजों के ठीक होने की दर ज्यादा है और सारे देश मे सभी लोग लगे हुए हैं कि इस बीमारी के पार पाया जाए। विज ने कहा कि हर आदमी अपनी क्षमता अनुसार इसमे सहयोग भी कर रहा है। कोई पीपीई किट दे रहा है, कोई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दे रहा है तो कोई कुछ और संसाधन दे रहा है, लेकिन कुछ लोग बैठ कर सिर्फ आलोचना कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
