
हरियाणा:- झज्जर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और उनके राज्यसभा सांसद बेटे दीपेन्द्र हुड्डा के उन बयान पर पलटवार किया है। जिसमें हुड्डा ने कांग्रेस की सरकार बनने पर ओपीएस लागू करने और दीपेंद्र हुड्डा ने गठबंधन सरकार पर विभाग बांटकर हरियाणा को लूटने का आरोप लगाया है। धनखड़ ने कहा है कि पूरा देश जानता है कि हुड्डा शासनकाल में हरियाणा के अंदर किस तरह से छोटे और बड़े दामाद ने किसानों की बेशकीमती जमीन को कौड़ियों के भाव बिकवाया था। पूरी कांग्रेस प्रापर्टी डीलिंग में लगी हुई थी। हरियाणा के हर इलाके की जमीन को धनपतियों के यहां पहुंचाने का काम कांग्रेसियों ने किया था। धनखड़ झज्जर में एसोसिएशन की बैठक में शिरकत करने आए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यहीं पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर ओपीएस लागू करने वाले बयान पर बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि कांग्रेसियों को झूठ बोलने में कठिनाई नहीं होती। सभी को पता है कि कांग्रेस ने राजस्थान,मध्यप्रदेश और राजस्थान में किसानों के कर्ज माफी की बात कही थी। वह कर्ज आज भी किसानों पर यूं का यूं बरकरार है। हिमाचल में जनता से झूठ बोलकर सरकार कांग्रेस ने बनाई है। वह रिजल्ट भी जल्द ही सभी के सामने आने वाला है। धनखड़ ने हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने भी बेहतरीन बजट पेश किया था और 23 फरवरी को जो सीएम हरियाणा में बजट पेश करने वाले है वह भी ऐसा होगा कि जिसमें स्टेट का भी फायदा होगा और आम आदमी का भी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
