फतेहाबाद (हरियाणा) : आंगनबाड़ी वर्कर्स ने फतेहाबाद के बाजारों में भीख मांगकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा-सरकार के पास आंगनवाड़ी वर्कर्स के सेलरी के लिए नहीं है पैसे इसलिए भीख के पैसे सरकार को भेजे, होली पर सरकार के पुतले का करेंगे दहन।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा व केन्द्र सरकार बेटियों की बात नहीं सुन रही है इसलिए आज आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स यूनियन सम्बंधित सीटू ने राज्य कमेटी के आह्वान पर आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स ने आज फतेहाबाद में सरकार के लिए भीख मांगी। आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स ने उपायुक्त कार्यालय से पुराना बस स्टैण्ड, लाल बत्ती चौक, फव्वारा चौक, शहीद भगत सिंह मार्किट होते हुए नए बस अड्डे तक भीख मांगकर अपना रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बेटियों को काम के पूरे दाम देने के लिए पैसे नहीं है, मजबूरन आज बेटियों को सरकार के लिए भीख मांगने के लिए जनता के बीच में जाना पड़ा है। शायद सरकार को सदबुद्धि आ जाए। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स होली दहन करेंगी और 3 मार्च को एकता की होली का रंग वर्कर्स, हैल्पर्स लगाएंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
