Saturday , 25 July 2026
भारत का तुर्किए पर बड़ा प्रहार

भारत का तुर्किए पर बड़ा प्रहार: सेलेबी एयरपोर्ट की सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द, 8 एयरपोर्ट पर सेवाएं ठप

नई दिल्ली | 15 मई 2025 :  भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत तुर्किए के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने तुर्की की प्रमुख ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी Celebi Airport Services की सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब भारत और तुर्किए के रिश्तों में भारी तनाव देखने को मिल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 क्या है मामला?

सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस भारत के 8 प्रमुख एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड हैंडलिंग का कार्य देख रही थी। इन सेवाओं में यात्री सहायता, कार्गो संचालन, उड़ान नियंत्रण, लोडिंग-अनलोडिंग और एयरब्रिज सेवाएं शामिल हैं। खासतौर पर मुंबई एयरपोर्ट पर यह कंपनी लगभग 70% ग्राउंड ऑपरेशन संचालित कर रही थी।

मुंबई में विरोध प्रदर्शन के बाद एक्शन

हाल ही में 13 मई को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के शिंदे गुट द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने तुर्की कंपनी के साथ अनुबंध खत्म करने की मांग की थी। इसके बाद से इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया था।

 भारत में #BoycottTurkey की लहर

पाकिस्तान को ड्रोन सपोर्ट देने के बाद तुर्किए के खिलाफ भारत में व्यापक विरोध देखने को मिल रहा है:

  • ड्रायफ्रूट, टर्की सेब और मार्बल जैसे उत्पादों का बहिष्कार

  • तुर्किए की यूनिवर्सिटीज़ से समझौते खत्म – JNU और कानपुर यूनिवर्सिटी ने टाई-अप तोड़ा

  • फिल्म शूटिंग पर रोक लगाने की मांग तेज

  • टूरिज्म सेक्टर को झटका – भारतीयों ने तुर्किए की ट्रैवल बुकिंग रद्द की

 भारत ने दिया स्पष्ट संकेत

भारत सरकार के इस कदम से यह साफ हो गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, और जो भी देश भारत के विरोधियों का साथ देगा, उसे कड़ी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *