लाहौर: पाकिस्तान के हवाई अड्डा सुरक्षा बल ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडे लगा टोपी पहनते समय एक भारतीय गाना गुनगुनाने के लिए अपनी एक महिलाकर्मी को दंडित किया है। इस गाने का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वायरल हो रहा गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया था। हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के वेतन और भत्तों में दो साल तक वृद्धि पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने उसे आगाह किया है कि अगर वह भविष्य में आचार संहिता का फिर से उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
