आपसी परिवार का विवाद इस कदर आगे बढ़ा कि अंजाम मौत पर जाकर खत्म हो गया। हांसी के बास तहसील के गांव पुऋी में एक युवक की उसके चचेरे भाई ने पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण आपसी पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। चचेरे भाई की हत्या करने वाले को पुलिस के आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुऋी निवासी सुमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया उसका पति 38 वर्षीय जोगिंद्र किसी काम से उसके देवर सुरेद्र के घर गया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह अपने पति को बुलाने वहां गई तो देखा कि उसका देवर उसके पति को लाठीण्डंडों से पीट रहा था और उसका पति जोगिंद्र अचेत अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। उसे देखकर जब वह चिल्लाई तो सुरेंद्र वहां से भाग गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पत्नी के बयान पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
