टोहाना, 5 फरवरी( नवल सिंह): कई बार किसी के द्वारा किए गए कटाक्ष से हम अपने जीवन की राह बदल लेते है। पर कुछ लोग उन्ही पर आगे बढ़ते हुए अपनी मंजिल तक पहुँच जाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया टोहाना के जयवीर व संन्दीप दो भाईयों की जोड़ी। जिन्होनें अपने जज्बे, जिद व जनून को हथियार बना लिया और इसी के जरिए वो कर दिखाया जिसके बारे में कभी किसी ने कह दिया था कि वो बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता के लायक नहीं है। इसी चुनौती को दो भाईयों ने स्वीकार किया। जिसके बडा भाई गुरू बना तो छोटा भाई शिष्य और दोनों की इस कमाल जोड़ी ने एक नया इतिहास लिख दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें , जीत हासिल करने के इसी जनून ने बाडीबिल्डर सन्दीप रंगा ने प्रतियोगिता में जिला मिस्टर फतेहाबाद ऑवर आल, प्रदेश स्तर पर मिस्टर हरियाणा फिटनस एण्ड मॉडल, मिस्टर हरियाणा ऑवर आल का खिताब प्राप्त करते हुए तीनों ट्राफी अपने नाम कर ली।
विजेता सन्दीप ने बताया कि उसे किसी ने पिछले साल चुनौती दी कि वो इस खेल को नहीं कर सकता ये उससे बर्दास्त नहीं हुआ, जिसको लेकर उसने तैयारी करनी शुरू कर दी। इसके लिए दिन-रात मेहनत की। उनका पुरा विश्वास अपने भाई पर है। युवाओ को उन्होनें सन्देश दिया कि युवा सेहत बनाए नशे से दूर रहे।
सन्दीप रंगाा के भाई व गुरू जयवीर का कहना है कि जिला व प्रदेश स्तर का आयोजन था जिसमें पहली बार फिटनेश प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। इसके बाद निशाना नार्थ इण्डिया प्रतियोगिता है। तीन अवार्ड इसने अपने नाम किए है। बच्चों की इस सफलता पर माँ बेहद खुश है उसका कहना है कि इस तरह की सफलता हर बच्चे को मिले।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
