अमृतसर, 31 जुलाई। अमृतसर में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है, जिसमे एक पति ने बीच सड़क अपनी पत्नी की सरेआम धुनाई कर डाली। इस बेरहम पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पत्थरों से इतनी बेरहमी से मारा की महिला लहूलुहान हो गई। इस बेरहम पति की यह हरकत वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईअमृतसर में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जिसमे एक पति दुवारा अपनी पत्नी की बीच सड़क सरेआम धुनाई कर दी, हाथों से नही बल्कि पत्थरो से और मारने की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी,जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, पुलिस ने अरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, तजिंदर सिंह नामक पति अभी फरार है
वीडियो में बीच सड़क अपनी पत्नी को पीटता यह शख्स तजिन्द्र सिंह है। मामूली से बात को लेकर तजिन्द्र सिंह के सिर पर मानो भुत सवार हो गया और उसने अपनी पत्नी को सरेआम पत्थरों से मारना शुरू कर दिया। यह सब होता देख किसी राहगीर ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। जब महिला का सिर खून से लहूलुहान हो गया तो एक राहगीर की इंसानियत जागी और उसने महिला को उसके बेरहम पति से छुड़वाया। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी पति मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन आरोपी पति अभी फरार है।
इंसानियत को शर्मसार करने वाला ये वीडियो अमृतसर के गुरबख्श नगर का है। महिला के मुताबिक उसका पति तजिंदर सिंह के साथ उसका मामूली विवाद था। महिला की शादी को 15 साल हो चुके है। शादी के बाद ही उसके पति ने उसे मारना शुरू कर दिया। उसका कहना है, कि वह एलआईसी में नौकरी करती है और उसने पैसे जोड़ कर एक घर लिया था, लेकिन उसका पति वह घर पर अपना कब्जा करना चाहता है जिस वजह से उस दिन भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसके पति ने बीच सड़क ही उसे मारना शुरू कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
