Monday , 27 July 2026

‘बागी 2’ धमाकेदार रही पहले दिन की कमाई

नई दिल्ली: साल 2018 की अब तक की ग्रैंड ऑपनिंग वाली फिल्म ‘पद्मावत’ साबित हुई थी लेकिन ‘बागी 2’ ने ‘पद्मवात’ को भी पीछे छोड़ दिया।बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। टाइगर की इस फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनकी यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़ों की जानकारी ट्वीट करते हुए दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए रमेश बाला ने लिखा, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ को भारत में पहले दिन जबरदस्त ऑपनिंग मिली है। यह साल 2018 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ ने पहले दिन जहां 19 करोड़ का कारोबार किया था वहीं इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 20 करोड़ की कमाई की है।

 

 

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *