बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कटरीना अभी इंग्लैंड में हैं, जहां परिवार और करीबी दोस्तों के साथ वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। 18 जुलाई को कटरीना वापस भारत लौट रही हैं, जिसके बाद वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ की तैयारी में बिजी हो जाएंगी। इस फिल्म में कटरीना के साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं, जिन्होंने ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’ और ‘मुक्केबाज’ जैसी शानदार फिल्में बॉलीवुड को दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!There are so many lovely pictures of her, but this one speaks to me beyond my friends beauty….hope u all also give it love. pic.twitter.com/yYpioBa6ds
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 16, 2018
‘जीरो’ के निर्माताओं ने कटरीना के बर्थडे पर फिल्म का एक ऐसा पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद सब चौंक गए है। इस पोस्टर में कटरीना काफी गुस्से में दिख रही हैं। पोस्टर में कटरीना के आगे फोटोग्राफर उनका फोटो खींच रहे हैं तो पीछे उनके बॉडीगार्ड्स खड़े नजर आ रहे हैं। वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट को मानें तो फिल्म में कटरीना एल्कोहलिक हीरोइन की भूमिका निभा रही हैं। इस पोस्टर को फिल्म में कटरीना के को-स्टार शाहरुख और अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
