भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली के लिए टोहाना से रवाना हुए सुभाष बराला को हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के पास इनेलो द्वारा काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान इनेलो किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, फतेहाबाद विधायक बलवान दौलतपुरिया, रतिया विधायक रविंद्र बलियाला, इनसो की टीम ने मिलकर सुभाष बराला के काफिले को काले झंडे दिखाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इनेलो नेताओं ने भाजपा की इस रैली पर तंज कसते हुए कहा कि जुमलों की पार्टी के नेता कई जुमले देकर जाएंगे। उन्होने कहा,कि सरकारी तंत्र का पूर्ण रूप से दुरूप्रयोग किया जा रहा है। युवाओं को धोखा देने वाली सरकार युवा हुंकार रैली कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
