चंड़ीगढ़ डेस्क: कोरोना के बढ़ते असर के बीच अब देश के अलग-अलग हिस्सों में वीकेंड लॉकडाउन लग रहा है। इस लिस्ट में चंडीगढ़ का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, चंडीगढ़ प्रशासन ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। पंजाब राजभवन में आयोजित कोविड-19 वॉर रूम मीटिंग के दौरान प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने अधिकारियों से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेंगी पाबंदियां
चंड़ीगढ़ में लॉकडाउन की पाबंदियां शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेंगी। तो वहीं बाहर निकलने पर मना होगी। सिर्फ जरूरी क्षेत्रों में ही दुकानें खुली रहेंगी। वहीं, शनिवार और रविवार को लोगों को सार्वजनिक स्थानों, कार्यक्रमों व अन्य इवेंट्स में जाने की मनाही रहेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
