हरियाणा डेस्क: बहादुरगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे। यहां बच्चों के सामने उनकी मां को पहले चाकुओं से गोदा गया और उसके बाद निर्ममता से उसे मारा गया। हालांकि ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सौलधा गांव में घर में घुसकर प्रियंका नाम की महिला को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा गया। महिला की हत्या दो बच्चों के सामने की गई। तो वहीं ये मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आरोपी छत के कूदकर महिला के घर में जाता है और उस पर ताबड़तोड़ हमले करता है। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर आए और महिला को देखा तो उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, इस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More Stoies
जानें क्यों मनाया जाता है ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ ?
हिमाचल में फिर लगी सख्त पाबंदियां, CM जयराम ने दिए ये निर्देश
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
