Saturday , 12 September 2026

फल और सब्जी रेहड़ी वालों ने आढ़तियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

टोहाना, 27 अगस्त(नवल सिंह): टोहाना की गली-सड़कों पर आज फल व सब्जी की कोई भी रेहडी नजर नहीं आई। बता दें टोहाना में सब रेहडी वाले आढतियों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए हैं। रेहड़ी वालों ने मण्डी गेट के बाहर अपनी रेहडिंयों को ढककर कर तंबु लगा कर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। फल व सब्जी रेहडी पर न बिकने के कारण जहां सब्जी मण्डी में व्यापार का नुकसान हुआ वहीं दूसरी ओर गली मोहल्लों में खरीददारों पर भी इसका असर देखने को मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

 

 

 

 

 

रेहड़ी युनियन के प्रधान सोमनाथ का कहना है कि रेहड़ी वालों के साथ ज्यादती हो रही है। उनकी मांग है कि मण्डी से 10 प्रतिशत आढ़त बन्द की जाए।सेब की पेटी की काट 3 किलों की जाए। इसी तरह से अन्य सब्जियों व फलों के डिब्बों की काट भी पूरी दी जाए क्योंकि इनके वजन से उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। चुंगी व मजदूरी भी बन्द की जाए। इस सबसे बडी बात उनका कहना है उनहें पक्की रसीद बिल काट कर ली जाए। प्रदर्शन कर रहे रेहड़ी वालों का आरोप है कि आढती के द्वारा समय-समय पर उन्हें कम वजन का माल भी दिया जाता है जिसे बन्द किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि प्रशासन इस मामले में उनका सहयोग करे ताकि उन्हें न्याय मिल सके। रेहडी युनियन के प्रधान सोमनाथ का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी उनका धरना जारी रहेगा व शहर में कोई सामान सब्जी फल रेहडी पर नहीं बिकेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *