Saturday , 25 July 2026

फतेहाबाद में पिकअप वैन को ले उड़े चोर,आरोपियों की तलाश जारी

फतेहाबाद के गांव धांगड़ में टेंट हाउस के गोडाउन से एक पिकअप वैन चोरी होने का मामला सामने आया है,,, जहां चोरों ने 27 अगस्त की सुबह चोरी की वारदात को अंजाम दिया,,, आपको बता दें कि पिकअप गाड़ी चोरी की यह वारदात गोडाउन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई,,, आप सीसीटीवी में साफ देख सकते है  कि किस तरह 2 युवक गोडाउन के मेन गेट का ताला तोड़ते हैं और गेट खोल कर मिनटों के अंदर पिकअप गाड़ी को चोरी कर फरार हो जाते हैं,, इस मामले में डीएसपी अजैब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप गाड़ी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है,,, डीएसपी ने बताया कि पिकअप चोरी की घटना की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा,,, आपको बता दें कि पिकअप चोरी की वारदात 27 अगस्त की सुबह अंजाम दिया गया,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है,,,अब देना होगा कि पुलिस कब तक इन आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *