Sunday , 13 September 2026

प्राकृतिक खेती से संवरेंगे खेत और सेहत: हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

चंडीगढ़, 19 मई: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा है कि प्राकृतिक खेती आज समय की मांग बन चुकी है और राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति भी बरकरार रहेगी और लोगों को रसायन मुक्त उत्तम आहार मिल सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कृषि मंत्री राणा आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के कृषि मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इस बैठक में कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

 

29 मई से 12 जून तक चलेगा “विकसित कृषि संकल्प अभियान”

कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की पहल पर 29 मई से 12 जून 2025 तक ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। हरियाणा के 22 जिलों के 1380 गांवों में यह अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा, जिसमें 55 विशेषज्ञ टीमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, बागवानी, मत्स्य और पशुपालन विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

 

 

किसानों को किया जाएगा जागरूक

अभियान के तहत विभिन्न फसलों जैसे धान, बाजरा, ग्वार, ज्वार, गन्ना, सूरजमुखी, सब्जियां और

पशुपालन में मुर्राह, बधवारी भैंस, गिर, राठी और साहिवाल गायों के पालन को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।

 

कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि प्रत्येक जिले में तीन मोबाइल प्रचार वाहन भेजे जाएंगे जो गांव-गांव जाकर किसान गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

 

कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में बड़ा कदम: शिवराज सिंह चौहान

बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “यह देश अपना है, माटी अपनी है, किसान अपने हैं”। उन्होंने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को कृषि उत्पादन बढ़ाने, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसानों की आय में बढ़ोतरी का एक बड़ा प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र का लक्ष्य है कि भारत की कृषि फिर से विश्व की अग्रणी बने।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *