Sunday , 26 July 2026

पुलिस के हत्थे चढ़े हिरण के शिकारी, 40 किलो हिरण का मीट भी बरामद

यू पी पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहे ये वो 4 आरोपी हैं जिन्होंने हिरण का शिकार किया। इतना ही नहीं ये चारों शिकारी हिरण के मांस की तस्करी भी करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामला उत्तरप्रदेश के बिजनौर का है। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गश्ती के दौरान धर दबोचा। जानकारी मुताबिक गुलाल वाली के जंगल की ओर से ये चारों एक हिरण का शिकार कर उसके मांस की तस्करी के लिए आ रहे थे। तभी पुलिस के गश्ती दल ने इन्हें धर दबोचा। लेकिन इनका एक साथी मौके से भागने मे कामयाब हो गया। 

वीओ..  पुलिस ने शिकारियों के कब्जे से 40 किलो हिरण का मीट और हिरण के शिकार में इस्तेमाल की गई एक बंदूक, एक तमंचा सहित दो चाकू भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए इन चारों शिकारियों का धाराओं के मुताबिक चालान भी किया गया है। 
 
वीओ..  पुलिस की माने तो ये सभी स्थानीय गांव जटपुरा बोंडा के रहने वाले हैं और पिछले काफी लंबे समय से शिकार की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। लेकिन कहते हैं कि शिकारी भले ही कितना तेज तर्रार क्यों ना हो, कानून के लंबे हाथों मे गिरफ्तार हो ही जाता है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *