Sunday , 26 July 2026

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला , पटाखे चलाने से रोकना पड़ा महंगा

आज के दौर में हर कोई पुलिस की कार्यप्रणाली और पुलिस को शक की नजरों से देखता है .ऐसे में आप ने अक्सर लोगों के मुंह से यह भी सुना ही होगा कि पुलिस अपनी डयूटी सही ढंग से नहीं करती .लेकिन बठिंडा से एक ऐसी खबर सामने आई है जहाँ पुलिस वालों को कोर्ट के आदेशों कि अनुपालना करवाना महंगा पड़ गया . बता दें कि घटना बठिंडा की रेलवे कालोनी की है। जहाँ लोगों ने न सिर्फ़ अपनी ड्यूटी निभा रहे मुलाजिमों को बेरहमी से पीटा बल्कि तेजधार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला भी कर दिया। इस हमले में इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह और हवलदार कुलवंत सिंह गंभीर रूप में घायल हो गए। फ़िलहाल सिविल अस्पताल में दोनों मुलाजिमों का इलाज चल रहा है और हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *