Sunday , 26 July 2026

पीलिंग कारोबारी के घर में बदमाशों ने लूट की वारदात काे दिया अंजाम !

जगाधरी नई बस्ती के रहने वाले पीलिंग कारोबारी के घर में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात काे अंजाम दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा डेस्क:- जगाधरी नई बस्ती के रहने वाले पीलिंग कारोबारी के घर में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात काे अंजाम दिया। बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी व बच्चों को बंधक बना लिया और उन पर पिस्टल तान दी। जानकारी के अनुसार एसडी इंस्टीट्यूट के सामने नई बस्ती में हिमांशु गुरुवार को फैक्ट्री में था। इसी बीच देर शाम उसके घर पर बाइक सवार दो युवक आए। जब हिमांशु की पत्नी ने गेट खोला तो बदमाशों ने उससे कहा कि वह फैक्ट्री से आए हैं।

इतना कहकर वह अंदर घुस गए और कारोबारी की पत्नी और उसके बच्चों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसी दौरान हिमांशु भी फैक्ट्री से घर पर आया। उसने घर के अंदर बदमाशों को देखा तो शोर मचा दिया और बच्चों को बचाने की कोशिश करने लगा। जिस पर बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की और घर से कैश और सामान लूट कर फरार हो गए। मौके पर सेक्टर 17 हुड्डा थाना से पहुंचे जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि लूट की वारदात की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे है। जांच की जा रही है जो भी शिकायत मिलेगी उस पर कारवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *