
हरियाणा डेस्क :- पलवल, गांव अगवानपुर स्थित एक ओयो होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। होटल के संचालक ने बताया कि गांव अगवानपुर स्थित उसने दो मंजिला एक एवन के नाम से ओयो होटल रखा है। ग्राउंड फ्लोर पर होटल चलता है। पहली और दूसरी मंजिल पर कमरे बने हुए है। जिन्हें किराए पर दिया जाता है। आज दोपहर वह अपने होटल पर मौजूद थे। तभी पहली मंजिल से धुआ निकलता हुआ दिखाई दिया और देखते ही देखते होटल में भीषण आग लग गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसकी सूचना उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित की माने तो अभी आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। लेकिन इस आग की वजह से उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। वही आग की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ भी एकत्रित हो गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
