एक पति ने अपनी पत्नी को हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। घटना लुधियाना के शिमला पुरी स्थित जनता नगर का है जहाँ इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब इस इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी पूजा के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक लड़की की माँ जबकि दूसरे कमरे में ही थी पर उसको भी घटना का तब पता चला जब मृतक पूजा कमरे से बाहर नही आई तो उसने जाकर देखा तो पुजा के सिर पर तकीये रखे हुये थे जब तकीये हटाये तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई जब उसने अपनी बेटी को खून से लथपथ देखा तुरंत इसकी सुचना पुलिस और आसपास के लोगों को दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
