Saturday , 25 July 2026

पड़ोसी महिला को कॉल कर बोला-मां को मार दिया, 12 वार किए, फिर शव के साथ गुजारी सारी रात,

हरियाणा के रोहतक जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक बेटे ने अपनी मां को ऐसी मौत दी कि सुनकर हर कोई हैरान हो गया. फिलहाल आरोपी बेटा फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. केस दर्ज कर लिया गया है.रोहतक के आजादगढ़ मोहल्ला का यह मामला है. बेटे ने जिस मां की कोख से जन्म लिया, उसी मां का गला काट दिया. वारदात सोमवार देर रात की है और मंगलवार देर शाम इस पूरे घटनाक्रम का पता चला. आरोपी बेटे ने ही खुद फोन करके एक पड़ोसन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद में पुलिस और परिजनों को इस पूरी वारदात का पता लगा. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *