पटना | 17 जुलाई 2025: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण पारस अस्पताल में देखने को मिला, जहां ICU में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम महज 25 सेकंड में अंजाम दिया गया और CCTV फुटेज में अपराधियों की बेखौफ हरकतें साफ नजर आ रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!CCTV फुटेज में दिखी वारदात की पूरी कहानी
सोशल मीडिया पर सामने आए CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच शूटर पिस्टल लहराते हुए अस्पताल के कमरा नंबर 209 में दाखिल होते हैं। ICU जैसी संवेदनशील जगह में भी वे पूरी निडरता से घुसते हैं और चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार देते हैं। इसके बाद अपराधी उसी आराम से अस्पताल से बाहर निकल जाते हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो।
कौन था चंदन मिश्रा?
चंदन मिश्रा बिहार के बक्सर जिले का निवासी था और हत्या, रंगदारी और गैंगवार के कई मामलों में आरोपी था। वह वर्तमान में बेऊर जेल में बंद था, लेकिन इलाज के नाम पर पैरोल पर बाहर था। चंदन केसरी हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था।
पुलिस का शक शेरू गैंग पर
पटना एसएसपी कार्तिक के शर्मा के अनुसार, यह पूरा मामला गैंगवार से जुड़ा है। चंदन और शेरू कभी एक ही गैंग में थे, लेकिन बाद में दोनों में दुश्मनी हो गई थी। पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे शेरू गैंग का हाथ है। चंदन मिश्रा के कमरे से 12 खोखे बरामद हुए हैं और मामले में अस्पताल के गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
