Friday , 11 September 2026

पंजाबी फिल्म “दास्ताने सरहंद” का पहला शॉट फिल्माया ,पंजाबी दबंग कलाकार योगराज सिंह

पंजाबी फिल्मो के दबंग कलाकार योगराज सिंह ने नंदपुर गांव के गुरद्वारा सहिब में पंजाबी फिल्म “दास्ताने सरहंद” की शूटिंग का शुभारंभ किया।
चुन्नी गांव के नजदीक नंदपुर मे पंजाबी फिल्म “दास्ताने सरहंद” की शूटिंग का पहला सीन फ़िल्माया गया। जिसमें पंजाबी फिल्मों के जाने माने कलाकार योगराज सिंह ने पहला शॉट देकर फिल्म का मुहर्त किया। इस फिल्म में योगराज सिंह एक गुरसिख का रोल निभा रहे हैं।
फिल्म में अपने रोल के बारे में बताते हुए योगराज सिंह ने कहा कि ये फिल्म मेरे लिए एक चुनौती है। भगवान से प्रार्थना करता हूँ  कि मैं इस रोल को बखूबी निभा सकू। गुरु साहिब के शहजादों पर बन रही फिल्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी फिल्म है और लोगों के दिलों को छू जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *