पंचकूला, 23 अगस्त : पंचकूला में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक कार ने तीन वाहनों को टक्कर मारी। इस हादसे में करीब 3 लोग घायल हो गए। पंचकूला सेक्टर 4-5 की लाइट पॉइंट पर एक फोर्ड विस्टा कार चालक तेज रफ्तार से आया और एक्टिवा, मोटर साईकिल और एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया। अन्य सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
