Saturday , 25 July 2026

पंचकूला में कोरोना का तांडव, सामने आए 340 नए मामले

हरियाणा डेस्क: पंचकूला की कोविड लैब में आज यानी शुक्रवार को 340 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ों की हुई पुष्टि हुई है। इसमें 314 मरीज़ पंचकूला जिले के शामिल हैं। जिसमें 195 पुरुष व 118 महिलाएं व 1 मरीज़ अन्य श्रेणी से शामिल हैं। पंचकूला सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोविड लैब में 340 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि, पंचकूला में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में कल देर शाम से अब तक कोविड लैब में 340 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।  वहीं आज पंचकूला के सेक्टर 20 में 43 वर्षीय व्यक्ति व कालका में 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। पंचकूला में अबतक 162 लोगों की कोराना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *