नोएडा,11 अगस्त 2025: नोएडा में मासूमों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी के एक डे-केयर में 15 महीने की बच्ची के साथ अमानवीय बर्ताव का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
परिजनों के मुताबिक, नाबालिग मेड ने बच्ची को थप्पड़ मारा, जमीन पर पटका, प्लास्टिक बेल्ट से पीटा और यहां तक कि दांत से काटा भी। डॉक्टर ने भी बच्ची के शरीर पर ‘बाइट मार्क्स’ यानी दांत के निशान की पुष्टि की है।
CCTV में कैद हैवानियत
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मेड बच्ची को जोर से जमीन पर पटकती है, जिससे वह चीख-चीखकर रोने लगती है। इसके बावजूद डे-केयर की प्रमुख मौके पर मौजूद होने के बावजूद कोई हस्तक्षेप नहीं करतीं।
अभद्र भाषा का इस्तेमाल
शिकायत में यह भी आरोप है कि मेड और डे-केयर प्रमुख ने घटना के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-142 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मेड को हिरासत में ले लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
