Sunday , 26 July 2026

नेटफिल्क्स पर दिखेगी मोगली : लीजेंड ऑफ द जंगल’

चंडीगढ़ 21 नवंबर :अब नेटफिल्क्स पर दिखेगा मोगली। हम बात कर रहे है एंडी सर्किस की फिल्म ‘मोगली : लीजेंड ऑफ द जंगल’ के हिन्दी वर्जन की। जिसमे नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को घोषणा की कि एंडी सर्किस की फिल्म ‘मोगली : लीजेंड ऑफ द जंगल’ के हिन्दी वर्जन में अभिनेता अनिल कपूर, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन सहित अन्य सितारों की आवाज सुनने को मिलेगी। बता दें इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 25 नवंबर को मुंबई में किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नेटफ्लिक्स ने एक और बयान में बताया है कि ‘मोगली’ फिल्म के जहां हिन्दी संस्करण में जैकी श्रॉफ की आवाज शेरे खान के किरदार में सुनने को मिलेगी वहीँ मादा भेड़िया निशा के किरदार में माधुरी दीक्षित ने अपनी आवाज़ दी है।अभिषेक ने बघीरा के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है।बघीरा काले रंग का एक तेंदुआ है जो मोगली का एक दोस्त, संरक्षक और सलाहकार है। सबसे प्यारे किरदार बल्लू के लिए अनिल कपूर ने अपनी आवाज दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *