Friday , 11 September 2026

नाबालिक बच्ची से पड़ौस में रहने वाले व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

यमुनानगर, 29 जून(वीणा अरोड़ा): प्रशासन द्वारा सख्त कानून बनाए जाने के बावजूद बच्चियों के साथ हो रही घिनौनी वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही जबकि सरकार ने इन घिनौनी वारदातों पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून भी बनाए है इतना ही नहीं 12 साल तक की बच्चियों से रेप के मामले में फांसी की सजा का प्रावधान है। लेकिन इसके बाद भी महिला विरोधी मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ऐसा ही एक मामला यमुनानगर के जगाधरी स्थित विशाल नगर कालोनी से सामने आया है। जहाँ एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ौस में रहनी वाली करीब 14 साल की बच्ची को धोके से अपने घर पर बुला कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जैसे ही कॉलोनी के लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने आरोपी व्यक्ति को पकड़कर उसकी खूब धुनाई की। लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार विशाल नगर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ौस में रहने वाली 14 साल की बच्ची को साफ़ सफाई के बहाने यह कह कर अपने घर बुलाया कि घर पर कोई नहीं है। बच्ची की माँ ने भी पड़ौसी व्यक्ति के मनसूबों से अनजान अपनी बच्ची को वहां भेज दिया।

गौरतलब है आरोपी की पत्नी और उसके बच्चे कहीं बाहर गए हुए थे और ऐसे में कालोनी के लोगों ने बच्ची के साथ हुई वारदात का पता चलते ही आरोपी को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को आते देख आरोपी मौका पाते ही फरार हो गया। फिल्हाल पुलिस ने पीडिता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *