Tuesday , 3 November 2026

देखें PHOTOS : समुद्र में जाते-जाते बचा प्लेन

यह विमान उत्तरी तुर्की के एक एयरपोर्ट पर उतर रहा था। यह विमान पेगसस एयरलाइंस का था। इस विमान ने तुर्की की राजधानी अंकारा से उड़ान भरी थी और यह ट्रैबजॉन में उतरा था। लैंडिंग के कुछ समय बाद ही यह विमान रनवे से उतर पड़ा और रनवे के किनारे ब्लैक सी में गिरने लगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह विमान पेगसस एयरलाइंस का था। इस विमान ने तुर्की की राजधानी अंकारा से उड़ान भरी थी और यह ट्रैबजॉन में उतरा था। लैंडिंग के कुछ समय बाद ही यह विमान रनवे से उतर पड़ा और रनवे के किनारे ब्लैक सी में गिरने लगा। इस दुर्घटना के बाद समुद्र के किनारे पर अटके इस विमान की तस्वीरें दुनिया भर में वायरल हो गईं। विमान को किनारे पर अटके हुए देखकर लोग इसके समुद्र में गिरने से बचने को चमत्कार बता रहे हैं। रॉयटर्स के मुताबिक जब विमान फिसला उसकी गति 204 किमी प्रति घंटा की थी। हादसे के बाद यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों का कहना था कि विमान के अंदर तेल की दुर्गंध फैल गई थी और यात्रियों को लग रहा था कि विमान में धमाका भी हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ यात्रियों का कहना था कि बारिश की वजह से रनवे गीला था। अधिकारियों का कहना है कि रनवे और एयरपोर्ट को जल्द ही खोल दिया जाएगा।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *