नई दिल्ली, 8 फरवरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली के चौतरफा विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पीएम मोदी ने यह भी सुनिश्चित किया कि दिल्ली को विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने का पूरा अवसर मिलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।”
उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।”
पीएम मोदी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा, “मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
