नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में अनलॉक को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कोरोना के कारण जारी प्रतिबंधों में ढील की घोषणा करते हुए कहा कि, सोमवार सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली के बाजारों में सभी खोली जा सकेंगी दुकानें
सीएम ने कहा कि, कुछ गतिविधियां जो अभी तक प्रतिबंधित थी, वो कुछ पाबंदियों के साथ में की जा सकेंगी। केजरीवाल ने कहा कि, अब दिल्ली के बाजारों में सभी दुकानें खोली जा सकेंगी। वहीं फिलहाल स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।

50 प्रतिशत बैठने की क्षमता पर रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति होगी
आगे कहा कि, सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव समारोहों पर रोक जारी रहेगी। स्वीमिंग पूल, स्टेडियम, खेल परिसर, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता पर रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति होगी। हम एक सप्ताह तक इसका पालन करेंगे, यदि मामले बढ़ते हैं, तो सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे, अन्यथा इसे जारी रखा जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
