Saturday , 25 July 2026

दिल्ली पब्लिक किड्स स्कूल में दिखी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

अम्बाला, 31 अगस्त। अंबाला कैंट के दिल्ली पब्लिक किड्स स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किएl जन्माष्टमी के अवसर पर सभी बच्चे राधा और कृष्ण की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे l वहीं कार्यक्रम में बच्चों ने डांडिया नृत्य भी प्रस्तुत किया l भगवान श्री कृष्ण के लिए फूलों से झूला सजाया गया l सभी बच्चों और अध्यापिकाओं ने श्रीकृष्ण को झूला झुलाया l कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाकर बच्चों में प्रसाद वितरित किया गया l स्कूल की प्रिंसिपल अपराजिता त्यागी ने बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व के बारे में बताया और साथ ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाए जाने की कहानी भी बच्चों को बताई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दे आने वाली 2 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *