Saturday , 25 July 2026

दिल्ली की महिला समृद्धि योजना: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, 2500 रुपये भत्ता मिलेगा महिलाओं को

दिल्ली,08 मार्च। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने महिला समृद्धि योजना का वादा किया था, और अब पार्टी उस वादे को पूरा करने जा रही है। दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2500 रुपये महीना भत्ता मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना का ऐलान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। अपने संबोधन में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की बहनों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और इस साल के लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना को लागू करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा शामिल होंगे। इसके अलावा, एक पोर्टल भी बनाया जाएगा, जिसके जरिए BPL कार्डधारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

AAP पर हमला

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने अपनी ही महिला सांसद को अपमानित किया। रेखा गुप्ता ने कहा, “AAP ने अपनी महिला सांसद को अपने घर बुलाकर उनका अपमान किया, जबकि हमारी पार्टी ने महिला विकास की दिशा में काम किया है और महिला को मुख्यमंत्री तक बनाया।”

महिला नेतृत्व का महत्व

सीएम ने बताया कि महिला मोर्चा की महिलाएं, जो कभी घर से संगठन तक दौड़-दौड़ कर काम करती थीं, अब देश और राज्य की प्रमुख जिम्मेदारियों तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी ने महिलाओं को सशक्त किया और उनका नेतृत्व स्थापित किया। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि आज दिल्ली का बजट वह खुद पढ़ेंगी, जैसे निर्मला सीतारमण देश का बजट पढ़ती हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *